Ads Area

Parts of speech

Parts of speech kise kahte hai

Dear readers,
    आप लोग Parts of speech के बारे में जरूर सुने होंगे और आपके मन में ढेर सारे प्रश्न उठे होंगे जैसे - पार्ट्स ऑफ स्पीच किसे कहते है ? या पार्ट्स ऑफ़ स्पीच कितने प्रकार का होता है या Parts of speech in hindi or Parts of speech definition आदि। इन सभी प्रश्नो का उत्तर जानने के लिए पोस्ट को पूरा जरूर पढ़े। 

 Parts of speech (शब्द भेद)


Definition of Parts of speech - वाक्यों में प्रयुक्त होने वाले शब्दों को प्रयोग के आधार पर भिन्न - भिन्न प्रकार में बाटा गया है जिन्हे parts of speech  (शब्द भेद) कहते है।

What are the 8 parts of speech?
Parts of speech 8 प्रकार के होते है जो निम्नलिखित है -
  1. Noun
  2. Pronoun
  3. Adjective
  4. Verb
  5. Adverb
  6. Preposition
  7. Conjunction
  8. Interjection
तो अब चलिए प्रत्येक parts of speech के बारे में विस्तार में पढ़ते है

1. Noun (संज्ञा)

Definition of Noun:- A noun is the name of person, place, thing, quality, work or state (condition).
Noun (संज्ञा) की परिभाषा:- किसी वस्तु, व्यक्ति, स्थान, गुण, कार्य या अवस्था के नाम को संज्ञा कहते है।

Example:-

Ram (व्यक्ति का नाम)
Book (वस्तु का नाम)
Agra (स्थान का नाम)
Table (वस्तु का नाम) etc.

उपर्युक्त उदाहरण में Ram, Book, Agra, Table शब्द Noun (संज्ञा) है।


2. Pronoun (सर्वनाम)


Definition of Pronoun:- A pronoun is a word which is used in place of a Noun.
Pronoun (सर्वनाम) की परिभाषा:- संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते है।
Example:-
  1. Ram didn't come as he was ill.
  2. Radha failed because she did not work hard.
उपर्युक्त उदाहरण में Ram के लिए he का प्रयोग तथा Radha के लिए she का प्रयोग हुआ है अतः he और she Pronoun (सर्वनाम) है।

3. Adjective (विशेषण)


Definition of Adjective:- An Adjective is a word which qualities or describes a Noun or Pronoun.
Adjective (विशेषण) की परिभाषा:- वह शब्द जो संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते है, विशेषण कहलाते है।

Example:-
  • She is a beautiful girl.
इस उदाहरण में beautiful (सुंदर) शब्द girl (लड़की) की विशेषता बता रहा है इसलिए beautiful शब्द Adjective होगा।

  • He is a brave boy.
इसमें brave (बहादुर) शब्द boy (लड़का) की विशेषता बता रहा है   इसलिए brave (बहादुर) शब्द Adjective होगा।

  • She drinks cold water.
इस उदाहरण में cold(ठंडा) शब्द water(पानी) की विशेषता बता रहा है इसलिए cold शब्द Adjective होगा।

4. Verb (क्रिया)

Definition of Verb:- A Verb is a word which tells something about a person, place or a thing.

Verb (क्रिया) की परिभाषा:- जो शब्द किसी व्यक्ति, स्थान या वस्तु के संबंध में कुछ बताते हुए काम के करने या होने का भाव प्रकट करता है Verb (क्रिया) कहलाता है।

Example:-
  • I gave him a book.
इसमें उदाहरण में book(किताब) देने का काम हुआ है इसलिए gave शब्द verb (क्रिया) होगा।
 
  • He reads a book.
इसमें book (किताब) को पढ़ने का काम हो रहा है इसलिए reads शब्द verb (क्रिया) होगा।

  • We talked about him.
इसमें बात करने का काम हुआ है इसलिए talked शब्द verb (क्रिया) होगा।

5. Adverb (क्रिया विशेषण)

Definition of Adverb:- An Adverb is a word that modifies everything except a Noun, Pronoun and Interjection.
Adverb (क्रिया विशेषण) की परिभाषा:- जो शब्द Noun, Pronoun तथा Interjection को छोड़कर अन्य सभी Parts of speech की विशेषता प्रकट करते हुए उनके अर्थ को परिवर्तित कर देते है, Adverb (क्रिया विशेषण) कहलाते है।
Example:-
  1. He write correctly.(modifies verb)
  2. She is a very good girl.(modifies Adjective)

उपर्युक्त उदाहरण में correctly और very शब्द Adverb (क्रिया विशेषण) है।

6. Preposition (सम्बन्धसूचक अव्यय)

Definition of preposition:-  Preposition is a word placed before a Noun or Pronoun to show its relation with other Noun or Pronoun.

Preposition (सम्बन्धसूचक अव्यय) की परिभाषा:- जो शब्द किसी Noun या Pronoun से पहले प्रयुक्त होकर उसका सम्बन्ध वाक्य के किसी अन्य Noun या Pronoun से प्रकट करते है, Preposition कहलाते है।

Example:- 
  • The cat runs after the rat.
इस उदाहरण में after शब्द rat से पहले प्रयोग हुआ है और rat का सम्बन्ध cat से है इसलिए after शब्द Preposition है।

  • He went into the room.

इसमें into room से पहले प्रयुक्त किया गया है और room का सम्बन्ध he से है इसलिए into Preposition होगा।
 

7. Conjunction (संयोजक)


Definition of Conjunction:- A conjunction is a word used to join two words, clauses or sentences.
Conjunction की परिभाषा:- Conjunction (संयोजक) वह शब्द होता है जो दो शब्दों, दो उपवाक्यों या दो वाक्यों को जोड़ता है।

Example:-

  1. Hari and Gopal came here.
  2. Mohan is poor but honest.
  3. Do or die.
उपर्युक्त उदाहरणों में and, but, or तीनों जोड़ने का काम कर रहे है इसलिए and, but, or conjunction है।

8. Interjection (विस्मयादि बोधक)

Definition of Interjection:-  An Interjection is a word which expresses some sudden feelings, emotions such as joy, sorrow, surprise, fear, hatred etc.

Interjection (विस्मयादि बोधक) की परिभाषा:- वे शब्द जो हृदय की तीव्र भावनाओं जैसे सुख, दुःख, आश्चर्य, भय, घृणा आदि को प्रकट करे, Interjection (विस्मयादि बोधक) कहलाते है।

Example:-
 
  1. Alas! He had died.
  2. Hurrah! We have won the battle.
  3. Oh! You are late. 
उपर्युक्त वाक्यों में Alas ! , Hurrah ! , Oh ! शब्द Interjection है।
 
I hope you will have understand the Parts of speech definition with example.
पोस्ट अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तो व अन्य लोगो को शेयर जरुर करें जिस से उनकी मदद हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad