![]() |
Dear readers,
इस पोस्ट में आपको Types of sentence यानी वाक्य(Sentence) कितने प्रकार का होता है इस से सम्बंधित जानकारी दी गयी है। और मैं उम्मीद करता हूँ की आप यह पोस्ट पढ़ने के बाद आपके मन में वाक्य sentence कितने प्रकार का होते हैं उदाहरण सहित समझाइए जैसे सवाल नहीं आएंगे।
Types of sentence(वाक्य के प्रकार)
वाक्य मुख्य रूप से 4 प्रकार के होते है-
- Assertive Sentence ⇒(i)-Positive/affirmative (ii)-Negative
- Interrogative Sentence
- Imperative Sentence
- Exclamatory Sentence
अगर आप नहीं जानते है की Sentence(वाक्य) किसे कहते है और इसके कितने भाग होते है ? तो आप लिंक पर क्लिक करके आप वाक्य(Sentence) से सम्बंधित सभी जानकारी ले सकते है।
1.Assertive Sentence(साधारण वाक्य)
👉 जिन वाक्यों से सूचना प्रकट हो, Assertive Sentence(साधारण वाक्य) कहलाते है।
Note- Assertive Sentence को Declarative Sentence भी कहते है।
Example-
- Ram reads a book.
- She goes to school.
(i)-Positive/Affirmative Sentence
वह वाक्य जिनसे सकारात्मक सुचना मिलती है, Positive/Affirmative Sentence या सकारात्मक वाक्य कहते है। Example-
- He is going to Delhi today.
- She always speaks the truth.
(ii)- Negative Sentence
जिन वाक्यों से नकारात्मक सूचना मिले, Negative Sentence या नकारात्मक वाक्य कहलाते है। Example-
- Noida is not a village.
- He never tells a lie.
Note- Negative Sentence में do not,does not,cannot,could not,never आदि शब्दों का प्रयोग होता है।
2.Interrogative Sentence(प्रश्नवाचक वाक्य)
👉 जिन वाक्यों में प्रश्न पूछे गए हो या जिन वाक्यों से प्रश्न पूछने का कार्य किया गया हो, Interrogative Sentence/प्रश्नवाचक वाक्य कहलाते है। Example-
- What is your name ?
- Are you going to market ?
पहचान- Interrogative Sentence/प्रश्नवाचक वाक्यों के अंत में Question Mark/प्रश्नवाचक चिन्ह (?) लगे होते है।
Interrogative Sentence दो प्रकार के होते है।
(i)- सहायक क्रिया से प्रारम्भ होने वाले वाक्य। जैसे-
(A)- Are you playing ?(क्या तुम खेल रहे हो ? )
(B)- Does Ram sing a song ?(क्या राम गाना गाता है ? )
Note- इस प्रकार के वाक्यों को हिंदी में अनुवाद करने पर प्रायः "क्या " शब्द पहले आता है।
(ii)- W/h type वाले वाक्य जैसे-
(A)- How are you ?(आप/तुम कैसे हो ? )
(B)- What have you eaten ?(आपने क्या खाया है ? )
3.Imperative Sentence
👉 जिन वाक्यों से आदेश, विनय, निवेदन, सुझाव या प्रस्ताव दिया है, उन्हें Imperative Sentence कहते है। Example-
- Shut the door.
- Please, give me a cup of tea.
- Work carefully.
4.Exclamatory Sentence(विस्मयसूचक वाक्य)
👉 जिन वाक्यों हृदय की गंभीर भावनाएँ या उदगार प्रकट होते है, उन्हें Exclamatory Sentence या विस्मयसूचक वाक्य कहते है।Example-
- Alas! he is dead.
- Nonsense!
- What an idea!
Note:- इस प्रकार के वाक्यों के अंत में या मध्य में विस्मयसूचक चिन्ह (!) का प्रयोग किया जाता है। एक या दो शब्द या बिना क्रिया के भी वाक्य बन जाता है। उदाहरण 1व 2 को देखें।
I hope you have understood the types of sentence with example.
अगर पोस्ट पसंद आया हो और सेंटेंस के कितने प्रकार होते हैं आप समझ गए हो तो कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें।
Nice post sir........keep providing.
जवाब देंहटाएंThanks for your feedback.
हटाएंMy brother had gone home ,ye ki sentences hai
जवाब देंहटाएंAssertive Sentence.
हटाएं