
Dear readers,
इस पोस्ट में आपको "Noun (संज्ञा) किसे कहते है और कितने प्रकार का होता है" से संबंधित जानकारी दी गई है, और इस पोस्ट में आपके मन में आने वाले अन्य प्रकार के प्रश्न जैसे Noun Definition , Noun in Hindi, Noun Ki Definition आदि का विस्तृत वर्णन किया गया है जिस से आपके सारे समस्याओं का समाधान हो सके।
नाउन किसे कहते है हिन्दी में सम्पूर्ण जानकारी के लिए पोस्ट को पूरा जरूर पढ़े।
Noun (संज्ञा)
Definition of Noun- A noun is the name of a person, place, thing, quality, work or state(condition).
In other word- A noun is the name of person, place or thing.
Noun (संज्ञा) की परिभाषा- किसी वस्तु, व्यक्ति, स्थान, गुण, कार्य, अवस्था, भाव आदि के नाम को संज्ञा कहते है।
Noun examples-
Mohan (व्यक्ति का नाम)
Agra (स्थान का नाम)
Pen (वस्तु का नाम)
मै आशा करता हूं कि आपको noun meaning के बारे में जान गए होंगे। और आप noun किसी कहते है इंग्लिश में जान गए होंगे तो चलिए अब आगे पढ़ते है की Noun (संज्ञा) कितने प्रकार का होता है ?
Kinds of Noun(संज्ञा के भेद)
संज्ञा मुख्य रूप से 5 प्रकार की होती है जो निम्नलिखित है-
- Proper Noun(व्यक्तिवाचक संज्ञा)
- Common noun(जातिवाचक संज्ञा)
- Collective Noun(समूहवाचक संज्ञा)
- Material Noun(पदार्थवाचक संज्ञा)
- Abstract Noun(भाववाचक संज्ञा)
1.Proper Noun(व्यक्तिवाचक संज्ञा)
Proper Noun (व्यक्तिवाचक संज्ञा) की परिभाषा - किसी विशेष व्यक्ति, वस्तु या स्थान के नाम को Proper Noun(व्यक्तिवाचक संज्ञा) कहते है।
Example-
- Kalidash was a greatest poet of Sanskrit.
- Delhi is the capital of India.
उपरोक्त दोनों उदाहरण में Kalidash, Sanskrit, Delhi, और India Proper Noun(व्यक्तिवाचक संज्ञा) है।
Note-
- Proper Noun का पहला अक्षर capital letter में लिखा जाता है
- Proper Noun का Plural Number नहीं होता है।
- Proper Noun के पहले Article का प्रयोग नहीं किया जाता है।
प्रॉपर नाउन किसे कहते है ये आप समझ गए होंगे। अब आगे पढ़ते है कि कॉमन नाउन किसी कहते है ?
2.Common Noun (जातिवचक संज्ञा)
Common Noun (जातिवाचक संज्ञा) की परिभाषा - जिन संज्ञा शब्दों से एक ही जाति के प्रत्येक व्यक्ति, वस्तु या स्थान का बोध होता है, Common Noun (जातिवचक संज्ञा) कहलाते है।
दूसरे शब्दों में- जिन शब्दों से एक ही जाति के वस्तुओं या व्यक्तियों का बोध होता है, उसे Common Noun (जातिवचक संज्ञा) कहते है।
Example-
King, Book, Fruit, Boy etc.
चलिए Common Noun को दूसरे तरीके से समझते है
- मान लीजिए आपके घर में दो लड़के (boy) है मनीष और राकेश, अब इसमें लड़के (boy) के अन्तर्गत मनीष और राकेश दोनों आ गए इसलिए लड़के (boy) Common Noun होगा जबकि मनीष और राकेश proper Noun होंगे
- इसी तरह Gorakhpur और Lucknow शहर (city) है जिसमें Gorakhpur और Lucknow, Proper Noun है जबकि city (शहर) Common Noun है।
3. Collective Noun (समूहवाचक संज्ञा)
Collective Noun की परिभाषा - जिन शब्दों से वस्तुओं या व्यक्तियों के समूह का बोध होता है, उसे Collective Noun (समूहवाचक संज्ञा) कहते है।
Example-
- Class (पढ़ने वाले बच्चों का समूह)
- Army (सेना के जवानों का समूह)
- team (खेलने वालों बच्चों का समूह) etc.
4. Material Noun (पदार्थवाचक संज्ञा)
Material Noun (पदार्थवाचक संज्ञा) की परिभाषा - वे वस्तुएं जो जमीन से खोदकर निकाली जाती है या जिनसे कोई दूसरी वस्तुएं बनाई जा सके, Material Noun (पदार्थवाचक संज्ञा) कहलाती है।
Example-
Milk, iron, gold etc.
5. Abstract Noun (भाववाचक संज्ञा)
Abstract Noun (भाववाचक संज्ञा) की परिभाषा - जो शब्द किसी व्यक्ति या वस्तु के गुण, भाव अथवा अवस्था का बोध कराते है, Abstract Noun (भाववाचक संज्ञा) कहलाते है।
Example-
honesty, truth, wind, childhood, poverty etc.
Note-
- Abstract Noun को केवल महसूस कर सकते है इसे न तो देख सकते है न स्पर्श कर सकते है।
- प्रायः जिस शब्द के अंत में ness, ship, hood लगा रहता है वे Abstract Noun होते है जैसे- kindness, sickness, friendship, childhood, manhood etc.
Noun का दूसरा वर्गीकरण भी किया जा सकता है जिसके अंतर्गत Noun (संज्ञा) को दो भागों में विभाजित किया गया है-
- Countable Noun
- Uncountable Noun
1-Countable Noun
परिभाषा - जिन Noun (संज्ञा) की गणना की जा सके उसे Countable Noun कहते है।
Example:- Book, dog, pen, fruit etc.
दिए उदाहरण में Book, dog, pen, fruit को गिना जा सकता है इसलिए ये सभी Countable Noun है।
2-Uncountable Noun
परिभाषा - जिन Noun (संज्ञा) की गणना न कि सके उसे Uncountable Noun कहते है।
Example:- Milk, Crowd, grass etc.
Note : पोस्ट अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें जिस से उनकी मदद हो सके। और आप अपनी प्रतिक्रिया कॉमेंट के माध्यम से जरूर दें।
Sir your posts are helpful but plz try to provide on regular time.
जवाब देंहटाएं